सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हुआ परिसर
रिपोर्टर नवीन रायली

21 वर्षों से श्रावण मास में शिवालयों में सुंदरकांड पाठ कर रही श्री चिंतामणी मंडली, गांगलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक श्रृंखला का समापन* कसरावद। पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर शनिवार की रात भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंग में रंगा नजर आया। मंदिर परिसर में जब श्री चिंतामणी सुंदरकांड भजन मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ तो भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबी सुमधुर चौपाइयों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों ने मंदिर परिसर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।श्री चिंतामणी सुंदरकांड भजन मंडल के सदस्यों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव की आराधना की। सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंडल के वरिष्ठ सदस्य शंकरराव सराफ एवं अध्यक्ष राकेश राठौड़ ने बताया कि श्री चिंतामणी सुंदरकांड भजन मंडल पिछले 21 वर्षों से निरंतर धार्मिक आयोजनों में सुंदरकांड पाठ के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहा है।

मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के दौरान नर्मदा तट सहित विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना के साथ सुंदरकांड पाठ किया जाता है।इसी पावन धार्मिक परंपरा के अंतर्गत श्रावण मास की सुंदरकांड पाठ श्रृंखला का समापन शनिवार को अति प्राचीन श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।आरती के बाद हुआ महाप्रसादी का वितरणसंगीतमय सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने के पश्चात भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव की विधि-विधान से भव्य आरती की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।आयोजन में श्री चिंतामणी सुंदरकांड भजन मंडल के सदस्यों के साथ श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी। जय श्रीराम… हर-हर महादेव… के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गांगलेश्वर महादेव के दर्शन कर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।