उपनगर लालबाग में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी का संकट महिला डॉक्टर के अभाव में गर्भवती महिलाएं परेशान
रमाकांत मोरे

गर्भवती महिलाओं को सही इलाज नहीं मिलने से महिलाएं ओर नगर वासियों ने की महिला डॉक्टर की मांग*बुरहानपुर में 26 अगस्त को उपनगर लालबाग में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की लालबाग वासियों ने की मांग कुछ महीने पहले जो की उपनगर लालबाग में महिला डॉक्टर सेवाएं दे रही थी उस महिला डॉक्टर को लालबाग शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से स्वर्गीय नंदु कुमार सिंह चौहान जिला अस्पताल बुरहानपुर में ट्रांसफर किया गया उस कारण वर्ष लालबाग की 40 से 50 हजार जनसंख्या वाले ऐसे स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं से पूछा गया तो बताया गया कि यहां पर कुछ महीनो से महिला डॉक्टर नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है जल्द से जल्द प्रशासन से हम महिला डॉक्टर की मांग चाहते हैं

और यहां इलाज के लिए जब भी आते हैं तो नर्सों द्वारा उपचार किया जाता है जिससे प्रेग्नेंट महिलाओं को बड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ता है और स्थानीय लोगों से पूछने पर बताया गया कि यहां पर पुरुष डॉक्टर होने से महिलाओं का इलाज सही तरीके से नहीं हो पता है और ड्यूटी डॉक्टर भी हफ्ते में तीन दिन लालबाग स्वास्थ्य केंद्र में अपनी ड्यूटी देते हैं और 3 दिन बुरहानपुर जिला अस्पताल में इस तरीके से मरीजों का इलाज कैसे होगा *बुरहानपुर जिला कलेक्टर और बुरहानपुर सीएमएचओ राजेंद्र वर्मा जी से लालबाग स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्द से जल्द एक महिला डॉक्टर की मां करती है लालबाग की जनता* यह जानकारीसमाजसेवी संदीप भालसिंग जिला बुरहानपुर ने दी ।