जननेता एकनाथराव खडसे जी का 75 वा जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप मेें मनाया जाएगा लोकप्रिय नाथा भाऊ को जन्मदिन पर मिलेगा संतों का आशीर्वाद
रमाकांत मोरे

जलगांव जिले के मुक्ताईनगर तहसील के पुर्व आमदार एवं जननेता एकनाथराव उर्फ नाथाभाऊ खडसे जी के 75 वा जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में जलगांव जिले के तहसील मुक्ताईनगर शहर के पास उनके गृह ग्राम कोथळी के पुराना अती प्राचीन श्री संत मुक्ताई माता मंदिर परिसर मे सात दिवसीय अखंड हरीनाम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । इसकी जानकारी कृषि उपज मंडी बोदवड के पुर्व अध्यक्ष निवृत्ती भाऊ पाटिल ने मीडिया कर्मी को जानकारी देते हुए बताया की मुक्ताईनगर क्षेत्र के कोथळी में सात दिवसीय श्री संत मुक्ताई चरित्र एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सोहला का आयोजन दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार से दिनांक 2 सितंबर 2026 बुधवार तक सात दिवसीय संत मुक्ताई चरित्र एवं संगितमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सोहला का आयोजन जनहित में लोकप्रिय नेता नाथाभाऊ खडसे जी के 75 वे अमृत महोत्सव एवं वर्तमान में महाराष्ट्रीयन लोगों के सावन माह में सात दिवसीय संगीतमय में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । हमारे मुक्ताईनगर तहसील के मिलनसार लोकनेता एवं महाराष्ट्र राज्य के अर्थ , महसुल , पी एच ई , कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के पुर्व मंत्री हम सभी के चहेते पुर्व विधायक आदरणीय एकनाथ राव जी उर्फ नाथाभाऊ खडसे जी के 75 वा जन्मदिन रविवार 30 अगस्त को कथा सोहला के मार्गदर्शक महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरी जी महाराज जी के उपस्थिती में श्री संत मुक्ताई चरित्र कथाकार विशाल महाराज खोले एवं भागवत कथा वाचक श्री खगेंद्र जी महाराज शहादेकर जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।