मोहना संगम से निकाली पैदल कावड यात्रा

रमाकांत मोरे बुरहानपुर
जिले के ग्राम दापोरा की महिला मंडल द्वारा मां ताप्ती कावड़ यात्रा ताप्ती मोहन संगम से पैदल चलकर कंधे पर कावड़ में लोटे में जल लेकर पैदल कावड यात्रा में बापु राखी महिला मंडल के 100 से अधिक महिलाओं ने उपस्थित होकर कावड़ यात्रा निकाली वर्ष ऋतु में आज मंगलवार के दिन रिमझिम बारिश की बौछार ने महिलाओं की कावड़ यात्रा का स्वागत किया इस पैदल कावड़ यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया गया । यह पैदल कावड़ यात्रा प्रतीवर्ष पवित्र सावन माह में निकाली जाती है ।

ग्राम दापोरा के पुर्व जनपद सदस्य एवं समाज सेविका ममता प्रकाश पाटिल ने मीडिया कर्मी को बताया की इसका मुख्य उद्देश्य हमारे ग्राम दापोरा की महिलाओं द्वारा कावड़ यात्रा के दिन उपवास रखकर शिवजी की पुजा अर्चना कर जिले में सुख शांती एवं किसानों को अपने खेती के अंदर उपज का अप्राकृतिक आपदा से नुकसान ना हो । इसके लिए प्रार्थना की गई । यह कावड़ यात्रा चार वर्षों से महिलाओं द्वारा निकाली जाती है । इसका मुख्य उद्देश्य कावड़ यात्रा सौभाग्य होकर ताप्ती मोहना संगम पर पुजा अर्चना कर रास्ते में ओम नमः शिवाय का जप एवं भजनों को गाकर यह कावड़ यात्रा समापन दापोरा ग्राम के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया जाता है । ग्राम के सुख समृद्धि निर्माण हो ने के लिए किया जाता है ।