कांवड़ यात्रियों के लिए उज्जैन में निःशुल्क भोजन और अल्पाहार की व्यवस्था 72 वर्षीय श्रीमती राधा ओझा ने ग्रहण किया महाकाल का प्रसाद, सेवा व्यवस्था की सराहना
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को कांवड़ अर्पित करने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निःशुल्क अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।इसी क्रम में कांवड़ लेकर उज्जैन पहुंचीं 72 वर्षीय महिला श्रद्धालु श्रीमती राधा ओझा ने सेवा केंद्र पर भगवान श्री महाकालेश्वर का प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया। प्रसाद एवं भोजन ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रियों के लिए की गई निःशुल्क भोजन एवं अल्पाहार व्यवस्था की सराहना की।कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर रोड स्थित होटल मेघदूत के पास मधुश्री होटल, देवास रोड स्थित नागझिरी लालपुल चौराहा तथा बड़नगर रोड स्थित मुरलीपुरा चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क भोजन एवं अल्पाहार केंद्र बनाए गए हैं।इन सेवा केंद्रों पर दूर-दराज से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन एवं अल्पाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति की इस पहल से कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधा और प्रसाद सेवा का लाभ मिल रहा है।एसजे न्यूज़ | उज्जैन