म्याना में पहली बार 2 सितम्बर 2026 को भगवान धरणीधर बलराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय

म्याना। आज ग्राम म्याना में धाकड़ किरार क्षत्रिय महासभा के समाज बंधुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 सितम्बर 2026 को म्याना क्षेत्र के सभी गांवों के समाज बंधु एकजुट होकर भगवान धरणीधर बलराम जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ भव्य रूप से मनाएंगे।बैठक में म्याना क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने, आपसी सहयोग से कार्य करने तथा पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।बैठक के उपरांत उपस्थित युवाओं ने भी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निभाने तथा समाज को सक्षम एवं सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने का संकल्प लिया।समाज बंधुओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन, आपसी सहयोग और युवा शक्ति को मजबूत करने का अवसर भी है। सभी के सामूहिक प्रयासों से 2 सितम्बर 2026 का भगवान धरणीधर बलराम जन्मोत्सव ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।
