Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा पाठक की स्मृति में एक कविता मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन

By Mohan Sharma
August 25, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755 4987 52

कविता में मां की महिमा का किया गुणगान, साहित्यकारों ने दी काव्यांजलि**तू दिखती बलिदान में, धड़के सेना के जवान में। मां भारती के रूप में दिखती,तू तिरंगा निशान में।*मनावर। जिला धार।। शहर की मूर्धन्य साहित्यकार स्व. श्रीमती दुर्गा पाठक के दसवें पुण्य स्मरण दिवस पर शगुन संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ‘एक कविता मां के नाम’ काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन सिंघाना स्थित निजी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और विद्यार्थियों ने मां की ममता, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर आधारित रचनाओं का पाठ कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि किशोर कुमार बागेश्वर, भरत बरफा, गोविंद सेन एवं अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता कर रहे विश्वदीप मिश्रा ने मां की महिमा और राष्ट्रभक्ति का मर्मस्पर्शी चित्रण करते हुए रचना प्रस्तुत की— “तू दिखती बलिदान में, धड़के सेना के जवान में। मां भारती के रूप में दिखती, तू तिरंगा निशान में।”साहित्यकार अल्का पंडित बड़वानी ने मां को समर्पित कविता में कहा, “काव्य की धारा सी थी तुम, रचनाओं की अद्भुत गजल सी थी तुम।”

संदीप जाजमे ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि ईश्वर को भी मां ने जन्म दिया है। वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद सेन ने मां के त्याग और समर्पण को रेखांकित करते हुए रचना पाठ किया— “मां ममता की है नदी, बहती है अविराम, उसने जीवन कर दिया संतानों के नाम।”किशोर बागेश्वर, योगिता उपाध्याय और दीपक पटवा ने भी मां की ममता पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। कुलदीप पंड्या ने ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्र आंदोलन जैसे समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से तीखा प्रहार किया। राजा पाठक ने पैरोडी के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।काव्य गोष्ठी में पंकज प्रखर, अरविंद पंड्या अंजड़, अनिका पाठक सहित अन्य साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। शुभी पाठक ने मां पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। जन शिक्षक ओमप्रकाश राठौर ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मेहता ने किया, जबकि आभार शालिनी पाठक ने माना।कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर स्व. दुर्गा पाठक की साहित्यिक स्मृतियों को नमन किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बालक आश्रम में बच्चों से मारपीट की शिकायत, अधीक्षक रतिलाल तायड़े की सेवा समाप्त

Next

धार जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित देखे कौन कौन बने पदाधिकारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER