Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

धार जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित देखे कौन कौन बने पदाधिकारी

By Mohan Sharma
August 25, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755498752

52 पदाधिकारी, 27 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 33 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त*मनावर। जिला धार।। कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी द्वारा की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सह प्रभारी श्रीमती उषा नायडू, विधायक भंवरसिंह शेखावत, प्रताप ग्रेवाल, सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, हीरालाल अलावा एवं पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर कार्यकारिणी गठित की गई है। नई जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष सहित कुल 52 पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें 1 कोषाध्यक्ष, 1 संगठन महासचिव, 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता तथा 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 27 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 33 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।*जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिला प्रतिनिधित्व* कार्यकारिणी में धार जिले के मनावर, धार, बदनावर, धरमपुरी, गंधवानी, कुक्षी और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे संगठन में क्षेत्रीय संतुलन के साथ विभिन्न वर्गों और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारियां मिलने की बात कही जा रही है। मनावर विधानसभा क्षेत्र से भी कई नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हरीश खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, राजेश पंवार एवं ओम सोलंकी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अरुण गर्ग, शिवचरण दरबार, नरेंद्र जायसवाल, रविन्द्र पाटीदार एवं संदीप अग्रवाल को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा विधायक हीरालाल अलावा, राधेश्याम मुवेल एवं निरंजन डावर को स्थायी आमंत्रित सदस्य तथा मुकेश श्रीधर पाटीदार, जर्मनसिंह पंजाबी, मनोज गर्ग, जुवानसिंह चौहान एवं कैलाश जाखड़ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।*संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद* नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सामने आगामी समय में कांग्रेस संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया है। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वर्गीय श्रीमती दुर्गा पाठक की स्मृति में एक कविता मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Next

धार जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित पढ़े किसे कौन सा पदाधिकारी बनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER