भाजपा अजजा मोर्चा धार जिला ग्रामीण कार्यकारिणी घोषित डॉ सतीश चौहान बने मीडिया सह प्रभारी

शकील खान 9755498752मनावर। जिला धार।।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, अजजा मोर्चा के प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देशानुसार एवं भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन उपरांत धार जिला ग्रामीण अजजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। अजजा मोर्चा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष लालसिंह बर्मन ने जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्ष की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। अजजा मोर्चा मीडिया सह प्रभारी डॉ सतीश चौहान को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्नेहीजनों ने बधाई दी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लालसिंह बर्मन का आभार माना।