Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

फूड सेफ्टी कागजों पर… स्वाद के नाम पर दुकानदार परोस रहे धीमा जहर,होटल, चौपाटी और हाथ ठेले-गुमठियों में काले तेल से तली जा रही सामग्री; बार-बार गर्म हो रहे तेल से सेहत पर खतरा

By Mohan Sharma
August 22, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय / रायसेन। शहर के युवाओं में इन दिनों में फास्ट फूड खाने का चलन बढ़ रहा है। जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक भी है।शहर में फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। होटल, चौपाटी, हाथ ठेले और टपरों पर चाट पकौड़े, समोसे, चाउमीन मोमोस भजिए और अन्य खाद्य सामग्री तलने के लिए एक ही तेल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह तेल इतना काला पड़ चुका है कि उसमें तली सामग्री का रंग और स्वाद तक बदल जाता है। इसके बावजूद जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग की कार्रवाई का असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा।खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नियमों के अनुसार एक ही तेल को बार-बार गर्म करना सुरक्षित नहीं माना जाता। बार-बार गर्म करने पर तेल में ट्रांस फैट और अन्य हानिकारक तत्व बढ़ सकते हैं। इससे लंबे समय में हृदय और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।तेल कितनी बार कर सकते हैं इस्तेमाल…फूड सेफ्टी के प्रावधानों के मुताबिक खाना तलने वाले तेल को बार-बार गर्म करने से उसकी गुणवत्ता खराब होती है। इस्तेमाल किए गए तेल में टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड्स) की मात्रा 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक होने पर तेल मानव उपभोग के लिए असुरक्षित माना जाता है। ऐसे तेल का दोबारा इस्तेमाल करने के बजाय उसे बायोडीजल बनाने वाली अधिकृत एजेंसी को दिया जाना चाहिए।काला तेल जन स्वास्थ्य के लिए खतरा…बार-बार गर्म किए गए तेल का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है और उसमें झाग बनने लगता है। ऐसे तेल में बनी सामग्री जल्दी खराब भी नहीं होती, जिससे दुकानदारों को लागत कम करने में फायदा दिखता है। लेकिन इसका सीधा असर ग्राहकों की सेहत पर पड़ सकता है।नियमतो हैं, लेकिन निगरानी कमजोर…शहर में बड़ी संख्या में होटल, चौपाटी, फुटपाथों पर पानीपुरी चाट के हाथ ठेले और छोटी खाद्य दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें से कई जगहों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और इस्तेमाल किए जा रहे तेल की नियमित जांच नहीं होती। शिकायत मिलने पर ही जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई किए जाने से मिलावट और खराब तेल के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।बीमार पड़ने पर लोगों ने बाहर का खाना छोड़ा….बार-बार बाहर का तला-भुना खाना खाने से पेट खराब होने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायतें भी सामने आती हैं। कई लोगों का कहना है कि बीमारी के बाद उन्होंने होटल और हाथ ठेलों का तला हुआ खाना छोड़ दिया है। लोगों की मांग है कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नियमित जांच करे और काला पड़ चुके तेल का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।इनका कहना है….आगामी रक्षाबंधन के त्यौहार पर होटल रेस्टोरेंट सहित किराना दुकानों की जांच के नमूने लिए जा रहे हैं। वहीं कड़ाई में काले तेल का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों की भी अब खैर नहीं। इनके विरुद्ध भी जांच की जाएगी।कल्पना अर्शिया जिला फूड अधिकारी

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शिक्षा के जादुई पिटारे से नौनिहालों के भविष्य की होगी तैयारी,प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र के 8 सर्वाधिक नामांकन वाले स्कूलों में भेजे गए बॉक्स

Next

कसरावद वि,से, समिति की अध्यक्ष न्यायाधीश इशिता संघवी के मार्गदर्शन में सांदीपनी स्कूल में सशक्त युवा सशक्त भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता पैरालिगल वॉलिंटियर अकिल खान ने संपन्न करवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER