इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी के दो माह बाद युवती ने लगाई फांसी

इरफान अंसारी एसजे न्यूज़ उज्जैन। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी करने वाली 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नरवर क्षेत्र की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार सलोनी पति पीयूष (18), निवासी नरवर ने घर की दूसरी मंजिल पर साड़ी से फांसी लगा ली। घटना के समय उसके सास-ससुर इलाज के लिए देवास गए हुए थे। घर में मौजूद जेठ के बेटे पीयूष ने सलोनी को फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।परिजनों के मुताबिक सलोनी और पीयूष की करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने करीब दो माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी। सलोनी का मायका भौंरासा में बताया गया है। घटना की सूचना उसके माता-पिता को दी गई, लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।रिपोर्ट: इरफान अन्सारी, उज्जैन