उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ताथाली बजाकर जताया विरोध, शक्कर और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा

इरफान अंसारी उज्जैन। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शहर कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में थालियां बजाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।पैदल मार्च का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम जल्द कम नहीं हुए तो कांग्रेस आमजन के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।गन्ने से एथेनॉल बनाने पर शक्कर महंगी होने का आरोपनेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि रॉय ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण शक्कर के दाम बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने से एथेनॉल बनाने पर अधिक जोर दिए जाने से शक्कर की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है।

उन्होंने खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में सपना सांखला, सोनिया ठाकुर, नीलम विश्वास, सबा कुरेशी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।प्रदर्शन को डॉ. रवि रॉय, अशोक सारवान, अजीत सिंह, विक्रम सिंह पटेल, चंद्रभान सिंह चंदेल, चैन सिंह चौधरी, धीरज यादव और राजेश राणा सहित कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। संगठन महासचिव अजय राठौर के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन: महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में थाली बजाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।