माता वैष्णोदेवी के दर्शन को 22 सदस्यीय जत्था जम्मू कश्मीर रवाना, श्री हिउस अध्यक्ष रवि खत्री द्वारा देवी भक्तों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। शहर से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए 22 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार दोपहर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पाटनदेव से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री और उनके साथियों ने श्रद्धालुओं को फूल-माला पहनाकर यात्रा के लिए रवाना किया।श्रद्धालुओं ने बताया कि माता वैष्णोदेवी यात्रा का यह 30वां वर्ष है। वर्ष 1997 से यह यात्रा लगातार जारी है। जत्था विदिशा रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुआ। गुरुवार शाम श्रद्धालु कटरा पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह त्रिकूट पर्वत की पदयात्रा कर माता वैष्णोदेवी भवन पहुंचेंगे और माता वैष्णोरानी के दर्शन करेंगे।यात्रा में तिलक शाक्या, ठाकुर सिंह कुशवाह, जितेंद्र कुशवाहा, बबलू वर्मा, चंद्रेश जोशी, छगन नाविक, हेवत सिंह कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह, संदीप कुशवाह, मलखान सिंह कुशवाह, शिवराज विश्वकर्मा, रामगोपाल कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, ऋषि कुशवाह, रामसेवक आठया, हरि भाई कुशवाह, कीर्ति कुशवाह सहित महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह है।
