आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट के सामने धरना

नरेन्द्र राय रायसेन। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को बरेली और उदयपुरा क्षेत्र से आए किसानों ने करणी सेना के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और शासन-प्रशासन से समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।धरने में शामिल किसानों ने कहा कि क्षेत्र में किसानों से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।दीपक ठाकुर , करनी सेना के शुभम ठाकुर के नेतृत्व किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी किसानों के साथ मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। धरने के दौरा