सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी गई मोटरसाइकिल मनावर पुलिस ने की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शकील खान मनावर 9755 4987 52थाना मनावर में फरियादी कुंवरसिंह पिता डोंगरसिंह, निवासी बनेड़िया, हाल मुकाम मैला मैदान मनावर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। फरियादी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP11MH6016, कीमती लगभग 60000 रुपये, अज्ञात बदमाश द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई थी। आरोपी सुनिल पिता बाबूलाल बघेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बघेलपुरा, ग्राम बनेड़िया को मनावर मेला मैदान से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
