Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

श्रावण मास में राधे भैया ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल

By Mohan Sharma
August 19, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755 4 9 8752मनावर, नि.प्र.। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को धार-महू लोकसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता राधेश्याम मुवेल (राधे भैया) के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा मां नर्मदा के तट सेमल्दा से प्रारंभ होकर मनावर पहुंची, जहां प्राचीन बंकनाथ अटल दरबार महादेव मंदिर में भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग में शिवभक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मनावर पहुंचे।सेमल्दा-मनावर मार्ग स्थित मिर्ची मंडी प्रांगण में जिला पंचायत धार की जैव विविधता समिति के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन द्वारा कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती मीना जर्मन के साथ शिवभक्तों की सेवा करते हुए सभी कांवड़ियों को साबूदाना खिचड़ी का स्वल्पाहार कराया।ज्ञात हो कि शिवभक्त गणेश जर्मन द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सेमल्दा रोड पर कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान वे कांवड़ियों की सेवा एवं सत्कार में जुटे रहते हैं।राधे भैया की कांवड़ यात्रा में मनावर विधायक हीरालाल अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौहान, महू से पधारे शक्तिसिंह गोयल, सतपाल बरनाला, जर्मन पंजाबी, दिनेश राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमरबन श्रीमती सुमन पटेल, पत्रकार योगेश जख्मी, पत्रकार कौशिक पंडित, पत्रकार कलीम खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ओटा के स्कूल में लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी गई मोटरसाइकिल मनावर पुलिस ने की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER