Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

गायत्री परिवार सोण्डवा की समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न

By Mohan Sharma
August 19, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – जिला समन्वय समिति द्बारा तहसील समन्वय समिति सोण्डवा जिला आलीराजपुर की मासिक गोष्ठी दिनांक 18-8-2026 मंगलवार को प्रज्ञा मंडल ग्राम पुवासा में श्री कनसिंह कनेश के निवास पर सान्नद सम्पन्न हुई।

जिला समन्वयक श्री संतोष वर्मा ने जन्म शताब्दी अनुयाज संकल्प कार्यक्रम की समीक्षा की और शेष बचे कार्यक्रमो को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए मार्गदर्शन दिया। जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, कन्या कौशल शिविर, नारी जागरण सम्मेलन, वृक्षारोपण, मंडल  गठन, युवा चेतना शिविर आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी,  गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सम्पन्न करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में जिला समन्वय समिति सदस्य श्री रामलाल तोमर और युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

श्री देवेन्द्र भयडिया ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित  किया ।गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों ने भी कार्यक्रमो के सम्बन्ध में अपने- अपने विचार रखे जिसका समाधान जिला समन्वयक श्री संतोष वर्मा द्बारा किया गया।गोष्ठी का संचालन तहसील सह समन्वयक श्री सुरसिंह चौहान ने किया।अंत में तहसील समन्वयक श्री इंग्लैश तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जन्म शताब्दी वर्ष के संकल्पित कार्यक्रमो को शीघ्र पूर्ण करने के लिए मार्गदर्शन देकर , शांतिपाठ कर गोष्ठी का समापन किया।गोष्ठी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति के सह संयोजक श्री अरविन्द तोमर, हरिसिंह कनेश,सेलसिह कनेश, नवलसिंह निंगवाल, आकाश डावर, राकेश भयड़िया, दादिया मेहता, अमलसिह बामनिया तथा सोंडवा तहसील के सभी सक्रिय परिजनों की सहभागिता से गोष्ठी सफल रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी गई मोटरसाइकिल मनावर पुलिस ने की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Next

वंदे मातरम् के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेली के साथ पुतला दहन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER