Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी शोक श्रद्धांजलि, नमन कर किया अटलजी को याद

By Mohan Sharma
August 17, 2026 1 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन/ रायसेन। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश के भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पथ प्रदर्शक, महान राष्ट्रवादी नेता कवि और पार्टी के संस्थापक रहे।

उन्होंने अपने कार्यों और विचारों से देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान की ओर कदम बढ़ाया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ‘रम्मू भैया’ ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने दुनिया में भारत की ताकत और क्षमता को पहचान दिलाई तथा देश को तरक्की की राह दिखाई। उनके विचार और आदर्श आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम पंचायत पटपड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Next

जिला अभिभाषक संघ चुनाव का बिगुल बजा, 7 सितंबर को मतदान, चुनाव की बढ़ी सक्रियता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER