Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

ग्राम पंचायत पटपड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

ध्वजारोहण के पश्चात नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ विधिवत प्रवेश एवं सार्वजनिक सेवाएं प्रारंभ ग्राम पंचायत पटपड़ा में *शनिवार* को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।इसी अवसर पर ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली। *छिंदवाड़ा जिले के सभी स्वास्थ्य विभागों द्वारा निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का सामूहिक लोकार्पण कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू द्वारा किया जा चुका है।* इसी क्रम में 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित पटपड़ा के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र में आज विधिवत प्रवेश कर सार्वजनिक सेवाएं प्रारंभ की गईं।कुछ वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत पटपड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ था जिसकी लागत 29 लाख रुपए थी। उस समय पूर्व जनपद सदस्य श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान एवं पूर्व सरपंच श्री सिरपत उइके जी द्वारा कई विभागों एवं शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर कड़ी मशक्कत की गई थी। लेकिन जमीन विवाद और समय सीमा पर ठेकेदार द्वारा निर्माण नहीं किए जाने के कारण वह उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति निरस्त हो गयी थी।इसके बाद पूर्व जनपद सदस्य श्री बुद्ध नाथ विक्की चौहान ने वर्तमान सरपंच श्रीमती अनीता सताप शाह उइके जी के साथ ग्राम के विकास को लेकर संकल्प लेकर निरंतर प्रयास किए। उन्होंने भोपाल जाकर मुख्यमंत्री महोदय,प्रभारी मंत्री महोदय एवं जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू को पत्र लिखकर पटपड़ा में पुनः उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी थी। इसके बाद प्रदेश के मुखिया माननीय डॉ मोहन यादव जी के संज्ञान में लेते हुए पुनः स्वीकृति प्रदान की। जिसका भूमि पूजन जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ने किया था।आज सरपंच श्रीमती अनीता सताप शाह उइके, उप सरपंच श्री बंटी सूर्यवंशी,सचिव श्री सुरेश यदुवंशी एवं समस्त पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति में,साथ ही पूर्व जनपद सदस्य श्री बुद्ध नाथ विक्की चौहान,सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी,प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य विभाग के CHO, ANM, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति में वैदिक पूजन कर नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र में विधिवत प्रवेश कराया गया और ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कराई गईं।उप स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से पूरे ग्राम में खुशी की लहर है। अब पटपड़ा एवं आसपास के ग्रामवासियों को सार्वजनिक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कन्हरगांव मुसादेही में गोली यदुवंशी समाज ने जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत,जन्माष्टमी को लेकर बनी रूपरेखा

Next

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी शोक श्रद्धांजलि, नमन कर किया अटलजी को याद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER