Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

कन्हरगांव मुसादेही में गोली यदुवंशी समाज ने जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत,जन्माष्टमी को लेकर बनी रूपरेखा

By Mohan Sharma
August 17, 2026 1 Min Read
0

छिंदवाड़ा- कन्हरगांव मुसादेही में गोली यदुवंशी समाज में एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कन्हरगांव एवं मुसादेही क्षेत्र के सैकड़ों सामाजिक बंधुओं ने छिंदवाड़ा जिला गोली यदुवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी का मूसादेही चौराहा एवं रब्बी पट्टी में भव्य स्वागत किया। डॉ.सुनील यदुवंशी के नेतृत्व में हुए इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का यह पावन पर्व इस वर्ष जिला स्तर के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है और गांव-गांव तक समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव दीनदयाल यदुवंशी,संगठन मंत्री बाबा यदुवंशी कोषाध्यक्ष हेमंत यदुवंशी रब्बी पट्टी अध्यक्ष राजू यदुवंशी सहित विकास यदुवंशी, संजय,राहुल, दिनेश, बबलू यदुवंशी आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। सभी ने जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई गई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद बंटी विवेक साहू ने खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कृषि मंत्री, मुख्य सचिव और कलेक्टर को लिखा पत्र

Next

ग्राम पंचायत पटपड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER