Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

सांसद बंटी विवेक साहू ने खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कृषि मंत्री, मुख्य सचिव और कलेक्टर को लिखा पत्र

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

सांसद ने पत्र के माध्यम से जिले के किसानों को हो रही परेशानियों की दी जानकारीछिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के किसानों को रासायनिक खाद (यूरिया) वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में मध्यप्रदेश शासन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, मध्यप्रदेश शासन के वर्तमान मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल एवं कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने खाद (यूरिया) वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जिले के किसानों को हो रही परेशानियों की जानकारी भी दी है। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में किसान वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों को सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ हीं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी लक्ष्य अभियान के अंतर्गत किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद्य आदि भी उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं अन्य खाद उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लिखा है कि देखने में आ रहा है कि किसानों को सुचारू रूप से आवश्यकता अनुसार रासायनिक खाद प्राप्त नहीं हो रही है, जिसकी पुष्टि विगत दिनों चौरई में हुए किसानों के आंदोलन से हो जाती है। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने पत्र में लिखा है कि रासायनिक खाद वितरण में हो रही गडबडी एवं अव्यवस्था की वजह से किसानों को सड़कों पर आकर चक्काजाम करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के उपरांत भी किसानों को खाद न मिल पाना यह सिद्ध करता है कि खाद वितरण की व्यवस्था में कहीं ना कहीं कोई चूक या कमी हो रही है, जिसकी वजह से किसान जो की अन्नदाता भी है वे आंदोलन करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि तत्काल खाद वितरण की व्यवस्था को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें एवं किसानों को मक्का इत्यादि फसलों में इस समय लग रही रासायनिक खाद की पर्याप्त मात्रा समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Next

कन्हरगांव मुसादेही में गोली यदुवंशी समाज ने जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत,जन्माष्टमी को लेकर बनी रूपरेखा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER