प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

नरेन्द्र राय रायसेन /रायसेन।प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन रायसेन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन परिसर में गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. ए.सी. अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, सचिव गिरधारी लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष बी.पी. शर्मा, निर्माण समिति के अध्यक्ष एम.एल. राठोरिया, संरक्षक एन.सी. चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.एन. साहू एवं आर.बी.एल. श्रीवास्तव सहित लगभग 80 सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं।बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी है।कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर्स एवं सदस्यों ने राष्ट्रहित, समाजसेवा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।