11,400 की ईमानदारी से हुई वापसी, चिमनगंज मंडी पुलिस ने खोजकर लौटाए पैसे

उज्जैन। दरगाह मंडी के पास सड़क पर गिरे मिले ₹11,400 रुपये नगर निगम कर्मचारियों को मिले। कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए रुपये थाना चिमनगंज मंडी में जमा करा दिए।पुलिस ने जांच कर रुपये के वास्तविक मालिक का पता लगाया और तस्दीक के बाद आज 16 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी एवं उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार कनोडिया की मौजूदगी में संबंधित व्यक्ति को उसके ₹11,400 वापस लौटा दिए गए।इस कार्य में आरक्षक जगदीश गहलोत, आरक्षक रवि पटेल, आरक्षक अभिषेक राठौर एवं आरक्षक दीपक पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।ईमानदारी और पुलिस की तत्परता का यह कार्य सराहनीय है। 👏 उज्जैन रिपोर्टर – इरफान अन्सारी