Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

जिला अभिभाषक संघ चुनाव का बिगुल बजा, 7 सितंबर को मतदान, चुनाव की बढ़ी सक्रियता

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन / रायसेन। जिला अभिभाषक संघ रायसेन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के दावेदार अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। संघ के सभी पदों के लिए 7 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय धाकड़ और सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राजपूत ने की।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फार्म 17 और 18 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 अगस्त को होगी।जबकि प्रत्याशी 20 अगस्त को नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला अभिभाषक संघ के प्रथम तल पर होगा। इसके बाद शाम 4.30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।अध्यक्ष के लिए 20 साल का अनुभव जरूरी….चुनाव में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के पास 20 वर्ष की वकालत का अनुभव होना जरूरी है। इसके लिए 25 हजार रुपए नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव और 15 हजार रुपए, जबकि सचिव पद के लिए 15 वर्ष का अनुभव और 20 हजार रुपए शुल्क तय है। सह सचिव के लिए 10 वर्ष का अनुभव व 10 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।कोषाध्यक्ष पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित रखा गया है। इस पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव और 10 हजार रुपए शुल्क निर्धारित है। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 10 वर्ष का अनुभव और 5 हजार रुपए शुल्क देना होगा। वरिष्ठ कार्यकारिणी में 5 पुरुष और 2 महिला सदस्यों के पद रहेंगे। कनिष्ठ कार्यकारिणी में भी 5 पुरुष और 2 महिला सदस्यों के पद निर्धारित किए गए हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 5 वर्ष से अधिक का अनुभव जरूरी है और शुल्क 2 हजार रुपए रखा गया है।नामांकन शुल्क 200 रुपए….प्रत्येक उम्मीदवार के लिए नामांकन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। नामांकन के साथ अनुभव संबंधी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची लेने के लिए 100 रुपए प्रति पेज शुल्क निर्धारित किया गया है। चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से मुलाकात औरअपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में जिला बार एसोसिएशन की चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी शोक श्रद्धांजलि, नमन कर किया अटलजी को याद

Next

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER