Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बीके योगिता दीदी ने किया ध्वजारोहण

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

सुरज दहे बुरहानपुर। देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बुरहानपुर शाखा के दापोरा में देशभक्ति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिला। पूरे परिसर को तिरंगे की रोशनी और फूलों से सजाया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत ब्रम्हाकुमारी दापोर केंद्र की बीके योगिता दीदी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। सभी ब्रह्माकुमारी बहनों, भाईयों और आमजन ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।ध्वजारोहण के पश्चात *बीके योगिता दीदी* ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची आजादी का अर्थ केवल अंग्रेजों से मुक्ति नहीं है, बल्कि विकारों, नशे और नकारात्मकता से मुक्ति भी है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया।

आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर चरित्र, संस्कार और राजयोग के बल पर एक स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है। दीदी ने कहा कि जब हर आत्मा स्वमान में स्थित होगी तभी देश वास्तव में आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनेगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा देशभक्ति गीत और “वंदे मातरम” पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने “मेरा तिरंगा सबसे ऊंचा” पर लघु नाटिका भी दिखाई जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में शांति, पवित्रता और एकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन किया और संकल्प लिया कि हम अपने जीवन में सत्य, पवित्रता और सेवा को अपनाकर सच्चे भारत का निर्माण करेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य उपस्थित थे। पूरे वातावरण में देशभक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल था।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न।बुरहानपुर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को कन्या शाला बुरहानपुर में श्री धननु नवलखखे गुरुजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई

Next

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी मिश्रा को किया सम्मानित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER