प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न।बुरहानपुर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को कन्या शाला बुरहानपुर में श्री धननु नवलखखे गुरुजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई

। सर्व प्रथम मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण, वन्दना कर मिटिग की कार्रवाई प्रारम्भ की गई तपश्चात विगत एक वर्ष मे जिन पेंशनर्स साथीयों का देहांत हो कर वे हम से बिछड़ गए उन के लिए 02 मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न लम्बित समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी 18 अगस्त 2026 को प्रांतीय आव्हान पर 12 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में शासन को ज्ञापन प्रेषित करने को लेकर रुपरेखा तैयार की गईएव ज्ञापन की तैयारी व पुरी शक्ति के साथ आधिक संख्या में ज्ञापन में उपस्थित रहकर ज्ञापन देने की बात कही गई।बैठक में सभी पेंशनर्स ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर राजधानी

भोपाल में प्रांतीय निकाये के द्वारा आन्दोलन किया जाना उचित होगा ऐसे सुझाव पेंशनर्स साथीयों से प्राप्त हुवे बैठक में स्थानीय मुद्दों, समस्याओं पर भी पेंशनर्स के साथ चर्चा हुई।अता उल्ला खान जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष ने सभी पेंशनर्स साथीयों से 18 अगस्त 2026 को शासन को प्रेषित किये जाने वाले ज्ञापन में अधिक संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन को सफल बनाने की अपील की । बैठक का संचालन वरिष्ठ पेंशनर्स श्री अशोक पवार द्वारा किया गया तथा सभी सदस्यों का आभार श्री परकाश मराठे उपाध्यक्ष ने माना, श्री राम दास सगरे कोषाध्यक्ष ने सम्पूर्ण हिटिंग की कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर बैठक में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर के सभी सदस्य, पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।