Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी मिश्रा को किया सम्मानित

By Mohan Sharma
August 17, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/ जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत शाहपुर पुलिस थाना के दबंग एवं मिलनसार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा जी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिला प्रशस्ती पत्र मिलने पर शाहपुर पुलिस थाना के उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया । एवं थाना प्रभारी मिश्रा जी को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।बुरहानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सराहा।शाहपुर थाना क्षेत्र में निरंतर बेहतर कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। विशेष रूप से सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने और पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाने में उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में जनविश्वास मजबूत हुआ है। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दोहराया। इस उपलब्धि से शाहपुर थाना पुलिस बल में उत्साह का माहौल है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बीके योगिता दीदी ने किया ध्वजारोहण

Next

ग्राम अमूल्लाखुर्द विकासखंड खकनार में 1 महीने से पानी का चैंबर खुला हुआ है। जिसके कारण ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर है।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER