पानबिहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कालूखेड़ा से पानबिहार तक गूंजा भारत माता का जयघोष

उज्जैन जिले के पानबिहार में आज शिवाजी मंडल द्वारा कालूखेड़ा से पानबिहार तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा में मुख्य अतिथि एवं लोकप्रिय विधायक डॉ. श्री सतीश मालवीय जी रहे।तिरंगा यात्रा में जिला संयोजक महिपाल सिंह उमठ , मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह गनावा, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुड़ला, जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह खोरिया , हाकम सिंह खलाना , पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह रुई, नारायण सिंह बोरमुड़ला , मंडल महामंत्री भंवर सिंह पंवार, बाबूलाल चौहान सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।SJ NEWS उज्जैन | इरफान अंसारी
