हर घर तिरंगा अभियान के तहत मनावर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

शकील खान मनावर 9755 498 752मनावर।। देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मनावर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नगरवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण श्रीराम मंदिर, मान नदी किनारे हुआ। इसके बाद यात्रा विजय स्तंभ, इंदौर रोड मनावर से प्रारंभ हुई। सुसज्जित रथ पर भारत माता का चित्र विराजित था। यात्रा में ढोल-डीजे के साथ आदिवासी नृत्य दल ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बोराह समाज के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।विशाल तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा मंडी प्रांगण पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार भारत माता की आरती के पश्चात सभी का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई पंक्तियों के साथ यात्रा का समापन किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौड़ एवं अंकित शुक्ला ने बताया कि यात्रा में भाजपा जिला मंत्री जयदीप पटेल, विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष धार सरदार मेडा, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल , विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज , तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राकेश मोटसरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, जिला मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, मोहन आर्य, हीरालाल बृजवासी, सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, सौरभ शर्मा, सचिन पांडे, मोनू पाटीदार, सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड, एनसीसी, बोहरा समाज स्काउट व विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचा है। इस भव्य तिरंगा यात्रा में मनावर नगर सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। वही प्रशासनिक अमले में मनावर एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीया, तहसीलदार विजय तलवारिया, थाना प्रभारी राजेश यादव, शिक्षा विभाग से मुन्नालाल ठाकुर, मंडी सचिव भगत सिंह डावर, महाविद्यालय प्राचार्य आरसी पांटेल सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।