Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस ने निकाली वाहन रैली,देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने का दिया संदेश

By Mohan Sharma
August 13, 2026 1 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहन रैली का आयोजन किया गया।वाहन रैली का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष, आलीराजपुर से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा ध्वज के साथ सहभागिता की गई।वाहन रैली पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।वाहन रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर थाना प्रभारी आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले, रक्षित निरीक्षक बंशीलाल कन्नौजे एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक अर्जुन वास्कले सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।आलीराजपुर पुलिस द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से जिलेवासियों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शासकीय हिंदी मराठी प्राथमिक स्कूल सिंधीपुरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग में सृजन संवाद अभियान के तहत विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

Next

पानबिहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कालूखेड़ा से पानबिहार तक गूंजा भारत माता का जयघोष

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER