उज्जैन सरदारपुरा क्षेत्र में निगम की बड़ी कार्रवाई, शासकीय भूमि पर किया गया अवैध निर्माण हटाया
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 03 अंतर्गत कमल टॉकीज के पीछे स्थित सरदारपुरा क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की।प्राप्त शिकायत के आधार पर निगम द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच में संबंधित व्यक्ति मुन्नालाल बाथम द्वारा मकान निर्माण के दौरान बिना अनुमति निर्माण किए जाने के साथ-साथ शासकीय भूमि एवं मार्ग से जुड़ने वाली गली के हिस्से में अनाधिकृत निर्माण किए जाने की पुष्टि हुई।नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक 03 की भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी नगर निगम के रिमूवल गैंग एवं जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग, शासकीय भूमि और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।निगम की कार्रवाई से मार्ग हुआ सुगम, लोगों को मिली राहत।
