उज्जैन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
इरफान अन्सारी 9425096974

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा नगर द्वारा उज्जैन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा के शुभारंभ से पहले देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीरता, एकता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है।उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और उसकी आन-बान-शान बनाए रखने का आह्वान किया।सावन की फुहारों के बीच देशभक्ति गीतों की धुन पर निकली तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा और दौलतगंज होते हुए फव्वारा चौक पहुंची।यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को समर्थन दिया।तिरंगा यात्रा में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आनंदसिंह खींची, कमल बैरवा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जानकारी — दिनेश जाटवा, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा।