बेटे के लिए खेत पर खाना लेकर निकला किसान, स्टॉप डैम के पानी के बहाव में बहा; तीसरे दिन मिली लाश
नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। उमरावगंज थाना क्षेत्र के भैंसाया गांव में स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान नर्मदा प्रसाद अहिरवार (50) का शव तीसरे दिन बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद से होमगार्ड की सैनिकों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बुधवार सुबह किसान का शव खेत के नजदीक भरे पानी में उतराता मिला।बेटे के लिए खाना लेकर निकला था….उमरावगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नर्मदा प्रसाद अहिरवार अपने बेटे के लिए खाना लेकर खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान स्टॉप डैम के पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने तलाश शुरू की।

सूचना पर होमगार्ड सैनिकों की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार सर्चिंग अभियान चलाया।तीसरे दिन पानी में मिला शवदो दिन तक तलाश के बावजूद किसान का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह खेत के आसपास भरे पानी में शव दिखाई दिया। टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।परिवार में मचा कोहराम….नर्मदा प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।