Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

बारिश का कहर: रायसेन-भोपाल मार्ग पर टेढ़िया पुल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला,लगातार बारिश से पुल के किनारे की मिट्टी धंसी, सड़क का हिस्सा हुआ कमजोर; विभाग ने बैरिकेडिंग कर यातायात किया सुरक्षित

By Mohan Sharma
August 13, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर सड़क और पुलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायसेन-भोपाल मार्ग पर बेतवा नदी के पास स्थित टेढ़िया पुल का एक हिस्सा बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के किनारे की मिट्टी में कटाव होने से सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया है। इससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया था।क्षतिग्रस्त हिस्से की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खतरे वाले हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर यातायात को सुरक्षित किया। इससे फिलहाल बड़ा हादसा टल गया।रात में ज्यादा खतरा, ग्रामीणों ने जताई चिंता….स्थानीय लोगों रमेश यादव, सतीश यादव के मुताबिक लगातार बारिश के कारण पुल के किनारे की मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है। यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। खासकर रात के समय इस स्थान से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा अधिक है। क्योंकि क्षतिग्रस्त हिस्सा दूर से आसानी से नजर नहीं आता।बारिश जारी रहने से मिट्टी के और धंसने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत कराने और पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।सवाल: स्थायी मरम्मत कब होगी?…फिलहाल विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कर दी है।लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। बारिश के दौरान कटाव बढ़ने पर सड़क और पुल के अन्य हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। बहरहाल अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत कितनी जल्दी कराता है और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम कब तक किए जाते हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

15 अगस्त समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे ध्वजारोहण, करेंगे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

Next

बेटे के लिए खेत पर खाना लेकर निकला किसान, स्टॉप डैम के पानी के बहाव में बहा; तीसरे दिन मिली लाश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER