15 अगस्त समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे ध्वजारोहण, करेंगे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। जिले में स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय मुख्य समारोह 15 अगस्त को पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन के सागर रोड़ स्थित होमगार्ड परेड मैदान खरगावली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ध्वजारोहण करेंगे।समारोह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। इसके बाद समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां और अन्य आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।