Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

एचआईवी जागरूकता के लिए दो माह का सघन अभियान शुरू

By Mohan Sharma
August 13, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। एचआईवी संक्रमण और एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला क्षय केंद्र में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ माय भारत के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि एचआईवी वायरस के संक्रमण से एड्स होता है।लेकिन हर एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को एड्स हो, यह जरूरी नहीं है। समय पर जांच, बेहतर उपचार और नियमित देखभाल से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से एचआईवी को लेकर फैली भ्रांतियों से बचने और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक रहने की अपील की।उन्होंने आगे बताया कि एचआईवी संक्रमण बढ़ने पर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। ऐसे में लिम्फ नोड्स में सूजन, वजन कम होना, बुखार, दस्त और लगातार खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उपचार नहीं मिलने पर टीबी, गंभीर जीवाणु संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।जिले में 768 संक्रमित, 714 उपचाररत….जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान ने बताया कि जिले के विभिन्न क्रियाशील आईसीटीसी सेंटरों पर अब तक 768 एचआईवी संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें से 714 मरीज उपचाररत हैं। अभियान के दौरान लोगों को एचआईवी की जांच, बचाव, उपचार और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।कार्यक्रम में माय भारत की जिला नोडल अधिकारी मोनिका चौधरी भी उपस्थित रहीं। माय भारत के स्वयंसेवक टीबी मुक्त भारत क्लब के माध्यम से जागरूकता गतिविधियों में विशेष योगदान देंगे। इस संबंध में स्वयंसेवकों का उन्मुखीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय रायसेन के अधिकारी , क्षय रोग विभाग की जिला कोआर्डिनेटर डॉ आरती गंगवार और कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

एनएसयूआई की नई कार्यकारिणी गठित, छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग

Next

15 अगस्त समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे ध्वजारोहण, करेंगे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER