Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

रिंगोल से बरझर तक निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा, पांच गांवों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

महेश गणावा बरझर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला आलीराजपुर, विकासखंड भाबरा, सेक्टर बरझर के तत्वावधान में आज दिनांक 12 अगस्त 2026, बुधवार को सेक्टर स्तरीय तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ ग्राम रिंगोल से हुआ। हाथों में तिरंगा और बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रिंगोल से प्रारंभ होकर बोरकुंडिया, बड़गांव, महेन्द्रा होते हुए बरझर पहुंची, जहां हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में यात्रा का समापन किया गया।यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

गांवों से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया।जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की रही सहभागितातिरंगा यात्रा में सांसद प्रतिनिधि विशाल जी रावत, जनपद अध्यक्ष जगदीश जी गणावा, जनजाति मोर्चा के महामंत्री भूपेन्द्र डावर जी, बरझर मंडल अध्यक्ष लालसिंह चौहान जी, रिंगोल सरपंच एवं किसान मोर्चा संगठन के उपाध्यक्ष महेश जी भूरिया, बरझर सरपंच हिमसिंह जी बारिया, बोरकुंडिया सरपंच विक्रम जी ढाक एवं जनपद प्रतिनिधि शैलेश जी गोहिल सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।इसके साथ ही सेक्टर प्रभारी संजय बामनिया, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन यादव, पंकज यादव, महेश यादव, करणसिंह यादव एवं कमलेश भूरिया सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।पांच गांवों से होकर गुजरी यात्रासेक्टर स्तरीय तिरंगा बाइक यात्रा रिंगोल → बोरकुंडिया → बड़गांव → महेन्द्रा → बरझर मार्ग से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने बाइकों पर तिरंगा सजाकर अनुशासन के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए समाज में राष्ट्रभक्ति, एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ समापनग्राम बरझर पहुंचने के बाद तिरंगा बाइक यात्रा का समापन हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने गांवों में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता करने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं जवानों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया!

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मनावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ग्राम कलवानी चोरी का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार, ईको कार सहित चोरी का मशरूका बरामद

Next

उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER