उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन। पुलिस विभाग के शासकीय दायित्वों के साथ खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की दिशा में उज्जैन पुलिस के आरक्षक सौदान सिंह चौहान (आर.700) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।06 से 09 अगस्त 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के मास्टर-1 वर्ग में आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने बेंच प्रेस स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उज्जैन पुलिस एवं मध्यप्रदेश पुलिस का नाम गौरवान्वित किया।सौदान सिंह चौहान का पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वे अब तक मध्यप्रदेश स्तर पर 1 स्वर्ण और 2 रजत, राष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण और 2 रजत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4 स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।उनकी इस सफलता में पुलिस विभाग एवं पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा मिले निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शासकीय कर्तव्यों के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। एसपी ने पदक पहनाकर किया सम्मानितराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर आरक्षक सौदान सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उज्जैन में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पदक पहनाकर उनकी उपलब्धि की सराहना की और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए बधाई दी।एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जैन जिले एवं मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।