मनावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ग्राम कलवानी चोरी का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार, ईको कार सहित चोरी का मशरूका बरामद

शकील खान मनावर 9755 498 752मनावर। जिला धार। ग्राम कलवानी में हुई चोरी के मामले में मनावर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको कार तथा चोरी किया गया मशरूका बरामद किया है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 जून 2026 को ग्राम कलवानी निवासी फरियादी भैरूलाल पिता टीकम बर्फा, उम्र 52 वर्ष ने थाना मनावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कोठार में रखे मक्का बीज के चार पैकेट तथा बद्रीलाल सावनेर की पंचर दुकान से ऑयल के केन, मोटरसाइकिल की ट्यूब एवं पंचर बनाने के औजार अज्ञात चोरों द्वारा 27 जून की रात चोरी कर लिए गए हैं।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 486/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।*मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को आरोपी जुवारसिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक MP11 CC 7598 तथा चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ ईको कार से चोरी करने आया था। आरोपी को माननीय न्यायालय मनावर के समक्ष पेश किया गया, जहां से 13 अगस्त 2026 तक का पुलिस रिमांड (PR) प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।*गिरफ्तार आरोपी* जुवारसिंह पिता भगड़ा, जाति भिलाला, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम खोजाकुआ बयडीपुरा, थाना गंधवानी, जिला धार।*बरामद मशरूका* घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक MP11 CC 7598चोरी किए गए मक्का बीज के 02 पैकेट01 ऑयल की केन01 मोटरसाइकिल टायर ट्यूबमामले में फरार आरोपी देवीसिंह पिता जुवानसिंह, जाति भील, निवासी ग्राम कदवाल, थाना गंधवानी सहित अन्य दो आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक गिलदार सिंह बघेल, आरक्षक शोभाराम (303), आरक्षक जगदीश (106), आरक्षक गिरधारी (751) एवं साइबर सेल टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्राम कलवानी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं एवं उसके साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।