Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन में निःशुल्क तिरंगा वितरण, देशभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

इरफान अन्सारी 9425096974उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहर में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया गया।संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान की जानकारी संस्था के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं उप संयोजक हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर आगर से समाजसेवी रफीक खान कालू भाई, सरदार सनी सलूजा, शाकैब कुरैशी, अनुदीप गंगवार, स्मृति व्यास, नीरोत्तमा चौहान, आयुषी पालीवाल, हाजी स्माइल खान, जहीरुद्दीन शेख, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, सरदार मोनी सलूजा, नवीन मिश्रा, कुरैशी जमात के सचिव इरशाद कुरैशी, संस्था लक्ष्य के उपाध्यक्ष इरफान राइन, विजय चौहान, अमर बंसीवाल, आकाश राठौर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम संस्था के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता समीर खान, रिटायर्ड एसआई जहीरुद्दीन, कलीम शेख, रुबीना खान, रईस खान, जुनैद खान एवं नासिर मंसूरी सहित अन्य सदस्यों ने शहरवासियों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किए।समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने शहरवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भवनों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएं और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।उपरोक्त जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव गंगाधर मा एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शाहपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शाहपुर नगर

Next

उज्जैन मोहर्रम जुलूस में आगजनी का प्रदर्शन करने वाले 3 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER