शाहपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शाहपुर नगर

रमाकांत मोरे बुरहानपुर / जिले के शाहपुर नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘हर घर तिरंगा–हर घर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 4 बजे नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा शाहपुर नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।तिरंगा यात्रा नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर भोई मोहल्ला, ए.सी. चौराहा, भैरव बाबा चौराहा, छोटा बाजार, महादेव मंदिर एवं डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर चौराहा होते हुए बस स्टैंड स्थित जय स्तंभ पहुंची। यहां 107 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे ध्वज के समक्ष सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इसके पश्चात यात्रा पुनः नगर परिषद प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक महोदया

श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, तहसीलदार श्री गोविंद सिंह रावत, परिषद के समस्त सम्माननीय पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंड़े, समस्त माननीय एल्डरमैन, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. दीपक सोलंकी, डॉ. पियूष भार्गव एवं संजय चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, श्री जगन्नाथ महाजन, श्री इश्वर वरखडे, श्री रतन सिंह रावत, श्री अभिषेक जवरे, श्री वसंत महाजन, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, श्री मनोज चौधरी, श्री गणेश दादाराव महाजन, श्री कृष्णा महाजन, श्री पांडुरंग महेश्री, श्री प्रवीन चोपड़े, तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।यात्रा में विद्यार्थियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।नगर परिषद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देना तथा तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।तिरंगे की शान, राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा शाहपुर नगर गूंज उठा। भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाते हुए नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना को मजबूत किया।