Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

अवैध सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 770 रुपए नकद और सट्टा पर्चियां जब्त

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन

रायसेन। कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में अवैध सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 770 रुपए नकद, 3 सट्टा अंक लिखी पर्चियां और 2 लीड पेन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।कोतवाली पुलिस थाने के टीआई नरेंद्र गोयल के अनुसार अवैध जुआ-सट्टे पर कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर पुलिस स्टाफ को कस्बे और देहात क्षेत्र में रवाना किया गया था। इसी दौरान सट्टा रेड की कार्रवाई में विवेक यादव (25) पिता रमेश यादव, निवासी वार्ड 8 कोली मोहल्ला रायसेन को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 सट्टा अंक लिखी पर्चियां, एक लीड पेन और 370 रुपए नकद मिले।इसी तरह पुलिस ने शहवाज खान (41) पिता रिहान खान, निवासी वार्ड 7 ठाकुर मोहल्ला रायसेन को भी अवैध सट्टा लिखते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से एक सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन और 400 रुपए नकद बरामद हुए।पुलिस दोनों आरोपियों को जब्त सामग्री के साथ थाने लेकर पहुंची। मामले में आरोपी विवेक यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 483/26, धारा 4-क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी शहवाज खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 484/26, धारा 4-क सट्टा एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बढ़े बिजली बिल ने उपभोक्ताओं को सावन में रुलाया, अप्रैल से 4.80 प्रतिशत महंगी दरों का दिख रहा असर,150 यूनिट से ज्यादा खपत पर बढ़ा फिक्स्ड चार्ज

Next

आदिवासी समाज ने लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन, वन अधिकारियों की जांच की मांगकार्रवाई नहीं हुई तो धरना, चक्काजाम और उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER