शासकीय एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव के पास अचानक गिरा पेड़, बाउंड्रीवॉल हुई क्षतिग्रस्त

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। शहर के शासकीय उत्कृष्ट (एक्सीलेंस) स्कूल पाटनदेव के समीप मंगलवार को अचानक एक पेड़ भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से स्कूल की बाउंड्रीवॉल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ की चपेट में कोई छात्र या अन्य व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ अचानक जमीन की ओर गिरा और इसकी चपेट में स्कूल की चारदीवारी आ गई। तेज आवाज के साथ पेड़ गिरने से आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से का मलबा और पेड़ की शाखाएं मौके पर दिखाई दीं।स्कूल के पास बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पेड़ के अचानक गिरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल और सार्वजनिक स्थानों के आसपास खड़े पुराने एवं कमजोर पेड़ों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए।ताकि बारिश और तेज हवाओं के दौरान इस तरह की घटनाओं से जान-माल का खतरा न रहे।मौके पर पेड़ को हटाने और क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत की आवश्यकता है। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दिए जाने का मामला भी सामने आया।