Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

सरस्वती शिशु मंदिर गंधवानी में हुआ सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया लाभ

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मानवर/गंधवानी। सरस्वती शिशु मंदिर गंधवानी में मंगलवार को बच्चों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के उद्देश्य से सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आचार्य-दीदियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, भाजपा अजा मोर्चा जिला मंत्री संतोष वानखेड़े, सुरेश अलावा, अभिषेक आर्य, हरिओम मालवीया, संतोष डामोर, नीलेश आर्य एवं सागर कसेरा सहित विद्यालय के आचार्य सोहन डॉवेल एवं आचार्य-दीदियां उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों को स्वर्ण प्राशन की दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल आएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और अनुशासन का पालन करें। मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर वे भविष्य में अच्छे अधिकारी बन सकते हैं और देश की सेवा कर सकते हैं।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की भी प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आचार्य सोहन डॉवेल विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंघार ने किया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, आचार्य-दीदियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

TET की अनिवार्यता के विरोध में 12 अगस्त को ज्ञापन देगा अध्यापक शिक्षा संयुक्त मोर्चा

Next

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विधिक, सामाजिक एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर किया गया जागरूक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER