Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को विधिक, सामाजिक एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर किया गया जागरूक

By Mohan Sharma
August 12, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा-बोध एवं न्याय तक पहुँच के प्रति समझ विकसित करने तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को पीएम श्री स्‍कूल बोरखड उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर्स श्री कन्‍हैया के द्वारा भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, विभिन्न विधिक प्रावधान, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव (नारकोटिक्स) सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी0सी0 पंवार के द्वारा छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए महिला/बच्‍चीयों एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव,

यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “पुलिस आमजन की मित्र है। उन्होंने छात्रों को किसी भी प्रकार के अपराध, साइबर धोखाधड़ी, महिला एवं बाल अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देंनें हेतु प्रेरित किया। साथही किसी भी प्रकार के नशे से दूरी व अपनें परिवार को भी इस हेतु प्रेरित करने हेतु प्रौत्‍साहित किया।कार्यक्रम के समापन उपरांत छात्रों को पुलिस थाना अलीराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री टी0सी0 पंवार भ्रमण के दौरान उन्हें थाना की कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, डायल-112 सहित आपातकालीन पुलिस सेवाओं, अपराध नियंत्रण व्यवस्था, आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जाने वाले दैनिक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सरस्वती शिशु मंदिर गंधवानी में हुआ सुवर्ण प्राशन कार्यक्रम, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया लाभ

Next

महिलाओ ने किया पौधारोपण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER