उज्जैन में पुख्तुन पठान सामाजिक संस्था की अहम बैठक, 27 दिसंबर को इस्तिमाई शादी का ऐलान

इरफान अंसारी उज्जैन। पुख्तुन पठान सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश की ओर से उज्जैन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से समाज के सरपरस्त और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी 27 दिसंबर 2026 को इस्तिमाई शादी (सामूहिक विवाह) आयोजित करने का ऐलान किया गया।बैठक में प्रदेश के सरपरस्त हाजी मुन्ना पठान, सिकंदर लाला ताजपुर, हाजी जब्बार लाला सुलिया, आमीन लाला शाजापुर, अय्यूब शाह लाला, एजाज लाला, हबीब लाला पिलवास, भादर लाला सहित समाज के अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।बैठक में सभी सरपरस्तों की सहमति और पूरे बहुमत से अमजद पठान को एक बार फिर पुख्तुन पठान सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश का प्रदेश सदर चुना गया।

समाज की सेवा और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।कार्यक्रम में इसराइल लाला चोमा, मुजीब लाला, फिरासत लाला, सलामत लाला, रईस लाला टिटोड़ीखेड़ा, गुफरान लाला (चारा लाला), फरीद लाला, नक्कू लाला सुसनेर, इरफान लाला, अमजद लाला, बाबर लाला, अजीज लाला, इदरीस लाला सीहोर, हबीब लाला, अताउल्लाह लाला पिलवास, इमरान लाला ताजपुर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।इसके अलावा शहीद खान एडवोकेट बेरछा, आमीन लाला मोलटा, फिरोज लाला, आजम लाला आगर, साहिल लाला, हाईकोर्ट एडवोकेट शादाब खान और फिरोज लाला इंदौर सहित अन्य मेहमानों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।मेहमानों का इस्तकबाल जिरगा के सदस्यों आबिद पठान, फिरोज पठान, हाफिज जावेद साहब, हाफिज अकबर साहब, गुफरान लाला, मेहमूद लाला, सिकंदर शाह लाला, साकिर लाला, फिरोज लाला आर.के., मीर अमजद लाला, सईद लाला, वसीम लाला और सुलेमान लाला उज्जैन ने किया।कार्यक्रम की खिदमत में वाहब लाला, रहीम शाह लाला, फिरोज लाला सिजर, भूरा लाला, इब्बू लाला, फिरदोस पठान, शेर खान, रहुफ लाला, तैय्यब लाला और फरदीन खान सहित समाजजन मौजूद रहे।बैठक की जानकारी ‘खामोश दस्तक’ के संपादक शादाब लाला द्वारा दी गई।