हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्

SJ NEWS उज्जैन | इरफान अंसारी | 9425096974 ’ उज्जैन। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।कार्यक्रम में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, रविकांत मगरदे एवं जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने का संकल्प लिया।वंदे मातरम्… भारत माता की जय!SJ NEWS उज्जैनइरफान अंसारी | 9425096974