नशा मुक्त चापोरा का संकल्प: ब्रम्हाकुमारीज ने दोनों स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

सुरज दहे बुरहानपुर
बुरहानपुर: प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य संस्कार भवन बुरहानपुर शाखा द्वारा दापोरा क्षेत्र के ग्राम चापोरा को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस कड़ी में सुभाष हाई स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापोरा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुभाष हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी केंद्र की योगिता दीदी मुख्य वक्ता ने अपने प्रेरणादाई उद्बोधन मे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की नशा शरीर, मन और परिवार तीनों को बर्बाद करता है। तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने से केवल मन ही नही स्वास्थ भी खराब होता है। बल्कि परिवार में कलह विवाद और आर्थिक तंगी भी आती है। ब्रह्माकुमारी संस्कार भवन के दापोरा मुख्यालय प्रमुख योगिता दीदी ने कहा कि नशे की लत एक गहन चिंतन विषय है । बच्चे मोबाइल एडिक्शन के कारण इंसान को अनिद्रा ,

दोनों विद्यालयों में ब्रम्हाकुमारीज की बहनों द्वारा नशे के कारण टुटते परिवारों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकगण, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अंत में सभी ने “नशा मुक्त चापोरा, स्वस्थ चापोरा” का संकल्प लिया एव नशा मुक्ति अभियान सारे ग्राम में चलाया जायेगा।

तनाव भी नशे का मुख्य कारण होता है । नशा मुक्त भारत देश बनाने के लिए सामुहिक सकारात्मक राजयोग अभ्यास के और सकारात्मक विचारों से मन को शक्तिशाली बनाकर किसी भी लत से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने सभी छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सुभाष हाई स्कूल के प्राध्यापक अमोल पाटील ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्हें सही संस्कार और सही दिशा देकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल और पढ़ाई से जुड़ने का आह्वान किया।
वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापक प्रहलाद महाजन ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नशे की लत से बचकर ही हम उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। स्कूल और समाज को मिलकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना होगा।