Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

शाहपुर में आयुक्त ने स्टेडियम एवं ट्रैचींग ग्राउंड का किया निरीक्षण

By Mohan Sharma
August 10, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे/ आयुक्त संचालनालय नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग भोपाल द्वारा किया नगर परिषद शाहपुर के निर्माणाधीन स्टेडियम एवं ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षणआयुक्त महोदय श्री संकेत भोडवे, संचालनालय नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग भोपाल दिनांक 07/08/2026 को एक दिवसीय जिला बुरहानपुर के भ्रमण पर रहे | जिला बुरहानपुर के भ्रमण के दौरान आयुक्त महोदय श्री संकेत भोडवे द्वारा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र तिवारी के साथ नगर परिषद शाहपुर के निर्माणाधीन स्टेडियम एवं संचालित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्टेडियम के ड्राईंग डिजाईन एवं घटको की विस्तृत जानकारी निकाय के उपयंत्री श्री राहुल चैहान द्वारा प्रदान की साथ ही निकाय के मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर (एम.आर.एफ.), फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफ.एस.टी.पी.) का निरीक्षण कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर पौधारोपण कर जनता को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुवे जनता को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का, पेंड की रक्षा एवं प्रकृति के प्रति अपना योगदान देने का संकल्प लिया जाए यह सन्देश जनता को दिया | निरीक्षण के दौरान स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिये गये साथ ही शाहपुर कंचन जैविक खाद की जानकारी ली, किसानो को अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग कराने हेतु जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया । नगर मे नगर वन सघन वन बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। नगरीय क्षेत्र केला उत्पादक क्षेत्र होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले किसानो एवं यात्रीयो को केला फसल की विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त हो इस हेतु केला फारर्मिंग पार्क बनाने की के निर्देष दिए ताकि आवागमण करने वाले अन्य राज्यो के किसानो नागरीको को केला फसल की जानकारी सुगमता से मिल सके। इस अवसर पर श्री संदिप श्रीवास्तव, आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर, श्री विशाल मोहे, कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास इन्दौर संभाग, श्री शरद महदेले शाह टेक्निकल कंसल्टेसी टील लीडर, पार्षद श्री शेख साकीर शेख हाजी, श्री ताजूद्दीन शेख यूसूफ, श्री पवन बडोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चैहान, राजस्व उप निरीक्षक श्री रतनसिंग रावत, श्री ईश्वर वरखेडे, श्री अभिषेक जवरे, श्री हिमांशु पाटील, श्री बोंदरसिंग डावर, श्री राजू महाजन, सफाई दरोगा श्री विनोद इंगले, बालू दगडू, रविन्द्र ससाने, ट्रेचिंग ग्राउंड प्रभारी रविन्द्र कंडारे सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शिक्षा ऋण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो — पालक महासंघ

Next

नशा मुक्त चापोरा का संकल्प: ब्रम्हाकुमारीज ने दोनों स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER