सृजन संवाद अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

सुरज दहे /शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराती बाजार एवं महाविद्यालिन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बहादरपुर मैं कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को किया जागरूक**कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा,साइबर सुरक्षा,महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों की दी जानकारी*मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा UNFPA के तकनीकी सहयोग से संचालित “सृजन संवाद अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए गए।आयोजित कार्यक्रमों के दौरान के विद्यार्थियों को थाने में होने वाली दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई, महिला सहायता, आपातकालीन सेवाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बालक एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी प्रदान की गई।*आयोजित कार्यक्रम**थाना कोतवाली* पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराती बाजार में “सृजन संवाद अभियान” कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया। *महिला थाना* पुलिस टीम द्वारा शासकीय महाविद्यालिन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास बहादरपुर में स्कूली बच्चों को “सृजन संवाद अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया।